चीन के बाद नेपाल भी झुका, भारतीय निजी समाचार चैनलों से आंशिक पाबंदी हटाई

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 10:31 PM (IST)

काठमांडूः चीन के बाद अब नेपाल के केबल टीवी संचालकों ने सोमवार को भारतीय निजी समाचार चैनलों पर लगी पाबंदियां आंशिक रूप से हटा दीं। केबल टेलीविजन संचालक संघ के उपाध्यक्ष धुर्ब शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि केबल संचालकों की एक बैठक में भारतीय समाचार चैनलों पर लगी पाबंदी हटाने का फैसला किया गया है और केवल कुछ समाचार चैनल नेपाल में प्रतिबंधित हैं। शर्मा ने कहा, ‘‘आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण कर रहे कुछ समाचार चैनल अब भी देश में प्रतिबंधित हैं।'' 
PunjabKesari
नेपाल में केबल टेलीविजन संचालक संघ ने दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय निजी समाचार चैनलों पर नेपाल की राष्ट्रीय भावना आहत करने वाली खबरें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए उनके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी भारतीय खबरिया चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने पर केबल संचालकों का आभार जताया था। 
PunjabKesari
नेपाल ने शुक्रवार को भारत को एक ''राजनयिक टिप्पणी'' भेजी और अपने देश तथा नेताओं के खिलाफ ऐसे कार्यक्रमों के प्रसारण पर कदम उठाने का अनुरोध किया जो उसके मुताबिक ''फर्जी, निराधार और असंवेदनशील होने के साथ ही अपमानजनक'' हैं। नेपाल ने बृहस्पतिवार को दूरदर्शन के अलावा सभी भारतीय निजी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। उसने आरोप लगाया था कि ये चैनल देश की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली खबरें प्रसारित कर रहे हैं। 
PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News