नीस में कोई भारतीय प्रभावित नहीं: विदेश मंत्रालय

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2016 - 08:01 PM (IST)

फ्रांस: फ्रांस के नीस में हुए आतंकी हमले में किसी भारतीय के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार को ट्वीट करके जानकारी दी। विकास स्वरूप ने अपने ट्वीट में बताया कि पेरिस में हमारे राजदूत नीस में भारतीय समुदाय से संपर्क बनाए हुए हैं। अब तक किसी भारतीय के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि पेरिस में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है जो 33-1-40507070 है। नीस में गुरुवार रात बासटील दिवस के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। देर रात को एक विशाल ट्रक भीड़ में घुस गया जिसमें 84 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News