लड़की ने किया था ऑनलाइन खाना ऑर्डर, 42 डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंच गए (watch video)

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 06:15 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला जहां लड़की ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया लेकिन तब हंगामा मच गया जब उसके एक ही ऑर्डर को लेकर 42 अलग-अलग डिलीवरी बॉय पहुंच गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला फिलीपींस का है। 



दरअसल लड़की ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया। उसके बाद उसके ऑर्डर को लेकर अलग-अलग 42 डिलीवरी बॉय उस लड़की के पास पहुंच गए और लड़की के होश ही उड़ गए। काफी देर तक तो उस लड़की को यही नहीं समझ आया कि ऐसा हो कैसे गया। काफी देर तक समझने के बाद यह पता चला कि आखिर यह कैसे हुआ। दरअसल यह सब हुआ फूड ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के कारण। ऐप के ठीक से काम नहीं करने की वजह से लड़की द्वारा दिया ऑर्डर 42 डिलीवरी बॉय तक पहुंच गया और ऐसा होने से सभी खाना लेकर पहुंच गए। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
आलम ये था क‍ि गली में रहने वाले पड़ोसी अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर ये नजारा देखने लगे। फिर गली में रहने वाले एक लड़के ने इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सभी लोग डिलीवरी ब्वॉय की इतनी ज्यादा संख्या देखकर हैरान थे। पहले लोगों को शक हुआ कि कहीं लड़की ने ही तो गलती से ऐसा नहीं कर दिया है लेकिन बाद में छानबीन में सामने आया कि ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News