ऐसी दीवानगी शायद ही देखी होगी कहीं! GF परीक्षा में फेल हुई तो प्रेमी ने स्कूल को ही जला डाला
punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है। कभी-कभी लोग प्यार में इतने दीवाने हो जाते हैं कि वह सही-गलत का फैसला नहीं कर पाते और कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसका परिणाम उनको भुगतना पड़ता है। अब इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है। प्यार में पागल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल इस शख्स की शादी जिस लड़की से होने वाली है वह परीक्षा में फेल हो गई।
इसके बाद लड़के ने सोचा कि मंगेतर से उसकी शादी टूट जाएगी जिसके डर से उसने स्कूल को फूंक दिया। इस हादसे में स्कूल के कई जरूरी कागजात जलगए। यह घटना मिस्र के मेनोफिया की है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। लड़का और लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे।