म्यांमार में बौद्ध भिक्षु की आलोचना पर पत्रकार गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2017 - 06:24 PM (IST)

यंगून: म्यांमार पुलिस ने एक बौद्ध भिक्षु और एक प्रभावशाली कट्टरपंथी संगठन के नेता की कथित रूप से आलोचना करने के बाद एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।

म्यांमार नाउ समाचार पोर्टल के संपादक स्वे विन को रविवार को यंगून हवाईअड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बैंकॉक जाने वाले विमान पर चढ़ने जा रहे थे।स्वे विन को इस मामले में 3 साल की कैद हो सकती है। 


इस माह की शुरुआत में स्वे विन ने विवादित भिक्षु व मा बा था समूह के नेता विराथु द्वारा एक मुस्लिम वकील की हत्या को सही ठहराए जाने की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि विराथु ने संभवत:'परजिका' किया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भिक्षु समुदाय से निष्कासित किया जा सकता है। इसके बाद संगठन के एक अनुयायी ने मानहानि के लिए इस पत्रकार की निंदा की।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News