यमन के मुख्य बंदरगाह पर कब्जा के लिए हुए संघर्ष में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 10:12 PM (IST)

खोखा: यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह के लिए हो रहे संघर्ष में एक सप्ताह से भी कम समय में 100 से ज्यादा सैनिक और उग्रवादियों की मौत हो गई है। चिकित्सा और सैन्य स्रोत ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
यमन के सुरक्षा बल होदिदा के लाल सागर बंदरगाह को बंद करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस देश में 2.2 करोड़ लोगों को खाद्य पदार्थ की सख्त जरूरत है। दक्षिणी अडेन प्रशासन के चिकित्सक ने बताया कि उन्हें 20 सैनिक समेत 52 लोगों के शव शुक्रवार से शनिवार के बीच में मिले हैं, जिससे बुधवार से अब तक संघर्ष में मरनेवालों की संख्या कम से कम 110 हो गई है। 

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले सप्ताह होदिदा सिटी पर कब्जा करने के लिए अभियान की घोषणा की थी। वह यहां विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह पर कब्जा करना चाहते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News