मेक्सिकोः खेत में मानव अंगों से भरे 18 बैग मिले

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 11:58 AM (IST)

मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के पश्चिमी जालिस्को राज्य में एक खेत में मानव अवशेषों से भरे 18 बैग मिले हैं। इन बैगों में शव काटने वाले औजार भी हैं। सरकारी अभियोजकों ने अभी शवों की गिनती नहीं की है। खेत से डिब्बे मिले हैं जिनमें और शव हो सकते हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें शव काटने वाले औजार मिले हैं जिनमें लाल धब्बे लगे हुए हैं। ये औजार संभवत: आरी हैं। सप्ताहांत में अधिकारियों ने जालिस्को में दो अलग-अलग जगहों पर 34 लोगों के अवशेष बरामद किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News