संयुक्त राष्ट्र महासचिव 2021 को लेकर संदेश- कोरोना को हराने के लिए एकजुट हो दुनिया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 01:53 PM (IST)

न्यूयॉर्कः संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने साल 2021 के  आगमन पर  कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए दुनिया भर के सभी देशों से एकजुट होने का आह्वान किया है।   गुटेरेस ने सोमवार को जारी नए साल के संबोधन में कहा, ‘‘2020 परीक्षणों, त्रासदियों तथा आंसुओं का वर्ष रहा है। गरीबी, असमानता और भुखमरी बढ़ रही है। नौकरियां समाप्त हो रही हैं तथा कर्ज बढ़ रहे हैं। बच्चे संघर्ष कर रहे हैं। घरों में हिंसा बढ़ रही है और हर जगह असुरक्षा बढ़ रही है।''

 

उन्होंने कहा कि देशों को ‘एकता और एकजुटता ' के साथ काम करना चाहिए, जिससे कि दुनियाभर में आशा की किरणें पहुंच सकें। महासचिव ने कहा, ‘‘2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन में कमी, 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लिए एक वैश्विक गठबंधन बनाने की है। प्रत्येक व्यक्ति, सरकार, शहर और व्यवसाय बेहतर भविष्य बनाने में भूमिका निभा सकते हैं। हम साथ मिलकर रहें और प्रकृति के साथ शांति बनाए रखें, जलवायु संकट से निपटें, कोविड-19 के प्रसार को रोकें तथा 2021 को हीलिंग वर्ष बनाएं।''

 

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से अब तक 17.74 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 8.12 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News