श्रीलंका में मिली सामूहिक कब्र, 38 कंकाल निकाले

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 01:48 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंका के मन्नार शहर में एक सामूहिक कब्र मिली है जिसमें 38 कंकाल थे। वर्ष 2009 में इस क्षेत्र में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) और श्रीलंका की सेना के बीच घमासान हुआ था। श्रीलंका में 1983 से 2009 के बीच गृहयुद्ध के दौरान मन्नान पर लिट्टे एलटीटीई  का कब्जा था।
PunjabKesari
बीते मार्च में शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके में नई इमारत के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान यह कब्र मिली थी। सभी कंकाल मन्नार के अस्पताल में रखे गए हैं और चिकित्सकीय अधिकारी उनकी जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
PunjabKesari
अंतर्राष्ट्रीय संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि सेना और विद्रोहियों के बीच हुई जंग के आखिरी कुछ महीनों में करीब 40 हजार तमिल नागरिकों की जान गई। जंग के दौरान सैनिकों द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News