25 साल में कई घातक भूकंप निगल गए लाखों लोग, पढ़ें कब कहां बरपा कहर

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 07:25 PM (IST)

जालंधर, इंटरनैशनल डैस्क: तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आया भूकंप काल बनकर 20 हजार से ज्यादा लोगों को निगल गया है। मौत का सिलिसला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हम अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा दर्ज की गई पिछले 25 वर्षों में दुनिया के कुछ सबसे घातक भूकंप की घटनाओं की जानकारी दे रहे हैं। 

22 जून, 2022: को अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के कारण 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

14 अगस्त, 2021: को हैती में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप ने 2,200 से अधिक लोगों का जीवन लील लिया।

28 सितंबर, 2018: को इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण सुनामी आ गई थी, जहां 4,300 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई।

25 अप्रैल, 2015: में नेपाल में 7.8 तीव्रता के भूकंप से 8,800 से अधिक लोग मारे गए थे।

11 मार्च, 2011: को जापान के उत्तर पूर्वी तट पर 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण सुनामी आई, जिसमें लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गई थी।

12 जनवरी, 2010: में हैती में 7.0 तीव्रता के भूकंप से 1,00,000 से अधिक लोग मारे गए। सरकार का अनुमान था कि मरने वालों की संख्या 3,16,000 जो कि चौंका देने वाली थी।

12 मई, 2008: को चीन के पूर्वी सिचुआन में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण 87,500 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई।

27 मई, 2006: में इंडोनेशिया के जावा द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप आने से 5,700 से अधिक लोग मारे गए थे।

8 अक्टूबर 2005: को पाकिस्तान के कश्मीर क्षेत्र में 7.6 तीव्रता के भूकंप से 80,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

28 मार्च, 2005: को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 8.6 तीव्रता के भूकंप से करीब 1,300 लोगों की मौत हुई थी।

26 दिसंबर, 2004: में को इंडोनेशिया में 9.1 की तीव्रता वाले भूकंप से हिंद महासागर में सुनामी आई, जिसमें 12 देशों में लगभग 230,000 लोग मारे गए थे।

26 दिसंबर, 2003: में दक्षिण पूर्वी ईरान में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण  20,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

21 मई, 2003: को अल्जीरिया में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे।

26 जनवरी, 2001: में भारत के गुजरात में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

17 अगस्त, 1999: को इजमिट, तुर्की में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 18,000 लोगों ने जान गवाई।

30 मई, 1998: में अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आने से 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

SS Thakur

Recommended News

Related News