अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बड़ी प्रगति, दोनों देशों ने MoU पर किए हस्ताक्षर

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 09:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर वर्चुअल माध्यम से हस्ताक्षर किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका की ओर से दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। वहीं ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिब ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते को औपचारिक रूप देने के लिए शुक्रवार को एक विशेष हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक समझौता ज्ञापन की शर्तों और इसके प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों पक्ष इस संबंध में अधिक जानकारी साझा कर सकते हैं। खबर अपडेट की जा रही है...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News