पाकिस्तान में गंभीर रोग के कारण 300 से अधिक गायों की मृत्यु, सैकड़ों पीड़ित

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 01:32 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फोड़ेदार चर्म रोग से पीड़ित 300 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई है जबकि सैकड़ों गाय इससे पीड़ित हैं। फोड़ेदार चर्म रोग एक वायरल रोग है, जो मवेशियों को प्रभावित करता है। यह रक्त चूसने वाले कीड़ों जैसे मक्खियों और मच्छरों आदि की कुछ प्रजातियों से फैलता है। इसके कारण बुखार होता है एवं त्वचा पर फोड़े हो जाते हैं। इसमें विशेष रूप से उन पशुओं की मृत्यु हो सकती है, जिन्हें पहले कभी यह संक्रमण नहीं हुआ है। इसे फैलने से रोकने के लिये टीकाकरण और संक्रमित पशुओं को मारने का विकल्प शामिल है।

 

लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर बहावलनगर के किसानों के अनुसार लगभग तीन सप्ताह पहले उनके मवेशी इस रोग से संक्रमित होने लगे थे। किसानों ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन व पशुधन विभाग से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक किसान खालिद हसनैन ने कहा, ''निजी पशु चिकित्सकों ने रोगी मवेशियों का उपचार किया, लेकिन वे जीवित नहीं रह सके।

 

तीन सप्ताह में 300 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई।'' उन्होंने कहा कि यह बीमारी अभी भी क्षेत्र में फैल रही है। किसान ने कहा, ''यदि संबंधित अधिकारी तत्काल कदम नहीं उठाते हैं, तो बड़ी संख्या में मवेशी इस बीमारी से मारे जा सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News