रिपोर्ट में खुलासाः लंदन पुलिस नहीं भरोसेलायक, नस्लवादी-महिला विरोधी और समलैंगिकों प्रति द्वेष रखने वाली
punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 11:04 AM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में नस्लवादी, महिला विरोधी और समलैंगिकों के प्रति द्वेष रखने के कारण लंदन पुलिस ने जनता का विश्वास खो दिया है। एक स्वतंत्र समीक्षा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। लंदन पुलिस के एक अधिकारी ने हाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस के बारे में लोगों की राय जानने के लिए यह समीक्षा की गई थी। लंदन पुलिस में 34 हजार से अधिक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा पुलिस बल है। मंगलवार को प्रकाशित इस समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक लंदन पुलिस को अपना रवैया बदलने की आवश्यकता है।
इस समीक्षा का नेतृत्व करने वालीं अधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता लुईस केसी ने कहा, ‘‘ पुलिस से खुद को सुरक्षित रखना आम जनता का काम नहीं है। आम जनता को सुरक्षित रखना पुलिस का काम है। लंदन में रहने वाले बहुत से लोगों का पुलिस से विश्वास उठ गया है।'' महिलाओं और अल्पसंख्यकों के प्रति पुलिस के व्यवहार के कारण लंदन पुलिस में सुधार करने का दबाव काफी बढ़ गया है।
लंदन पुलिस विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा समय में लंदन पुलिस के 17 प्रतिशत अधिकारी अश्वेत, एशियाई या मिश्रित नस्ल के हैं जबकि महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या भी बढ़कर 31 प्रतिशत हो गयी है। ब्रिटेन में 2021 में हुई जनगणना के मुताबिक लंदन की आबादी के करीब 40 प्रतिशत लोग अश्वेत, एशियाई या मिश्रित नस्ल के हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस विभाग में नस्ल, लिंग और अक्षमता के आधार पर पुलिसकर्मियों के साथ भेदभाव होता है। महिला पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से लैंगिक आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

निर्जला एकादशी की कथा सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति, बनते है बिगड़े काम

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

पहली बार रख रहे हैं निर्जला एकादशी का व्रत, तो एक दिन पहले खाने-पीने का रखें खास ख्याल