Boyfriend के साथ फ्लैट पर थी गर्लफ्रेंड, फिर आई वो काली रात, सिर खिड़की से बाहर लटकाया और चिल्लाया, कहा- मैं तुम्हें यहीं...

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:10 PM (IST)

Jordan Herring Solihull Crime : प्यार जब सनक और शक की हदें पार कर जाए तो वह जानलेवा बन जाता है। इंग्लैंड में 22 साल के जॉर्डन हेरिंग ने अपनी 18 साल की गर्लफ्रेंड बॉबी गुडमैन के साथ जो किया उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जॉर्डन ने मामूली विवाद के बाद बॉबी को एक ऊंची इमारत की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे फेंक दिया।

वह खौफनाक रात: "मैं तुम्हें जान से मार दूंगा"

यह घटना तीन साल पुरानी है जब बॉबी अपने बॉयफ्रेंड जॉर्डन के साथ उसके फ्लैट पर थी। बॉबी के अनुसार जॉर्डन बेहद शकी मिजाज का था। उस रात बहस इतनी बढ़ गई कि जॉर्डन ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जॉर्डन ने पहले बॉबी का सिर खिड़की से बाहर लटकाया और चिल्लाया, "मैं तुम्हें यहीं से नीचे फेंक दूंगा।" अपनी धमकी को हकीकत में बदलते हुए उसने बॉबी को 40 फीट नीचे घास के मैदान पर धकेल दिया। बॉबी के गिरते ही वह बेहोश हो गई। जॉर्डन ने एम्बुलेंस बुलाने के बजाय उसे उठाकर वापस फ्लैट में छिपा दिया और पुलिस से झूठ बोला कि बॉबी ने खुदकुशी की कोशिश की है।

मौत के मुंह से वापसी: शरीर की हर हड्डी टूटी

जब करीब एक घंटे बाद जॉर्डन की मां ने पुलिस को फोन किया तब जाकर बॉबी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पाया कि बॉबी की हालत बेहद नाजुक थी। उनके फेफड़े फट चुके थे और पसलियां टूट गई थीं। रीढ़ की हड्डी और कूल्हे की हड्डी (Pelvis) चकनाचूर हो गई थी। बॉबी एक महीने तक ICU में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रहीं और महीनों तक व्हीलचेयर पर रहीं।

यह भी पढ़ें: Cabs Driver Alert: इस राज्य में कैब चलाने वालों की अब खैर नहीं! बिना लाइसेंस सड़क पर उतरे तो लग जाएगा लाइफटाइम...

3 साल का मानसिक नर्क और अदालत का फैसला

बॉबी को न केवल शारीरिक चोटों से लड़ना पड़ा बल्कि कोर्ट में जॉर्डन के परिवार ने उन्हें झूठा साबित करने की भी कोशिश की लेकिन सीसीटीवी फुटेज और सबूतों ने जॉर्डन का पर्दाफाश कर दिया। बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने जॉर्डन को गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने और नियंत्रक व्यवहार (Controlling Behavior) का दोषी पाया है। हालांकि उसे हत्या के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया गया जिससे बॉबी निराश हैं।

PunjabKesari

आज की स्थिति: शरीर में लोहे की पिन और मन में डर

आज 21 साल की हो चुकीं बॉबी बर्मिंघम एयरपोर्ट पर काम करती हैं लेकिन उनके शरीर में आज भी तीन लोहे की पिन लगी हुई हैं। वे कहती हैं, हड्डियां तो जुड़ गई हैं लेकिन किसी पुरुष पर भरोसा करने का साहस खत्म हो गया है। अब वे अन्य महिलाओं को टॉक्सिक और कंट्रोलिंग रिश्तों से समय रहते बाहर निकलने के लिए जागरूक कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News