VIDEO: दोस्त को गले लगाया, किस किया... और फिर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत, मरने से पहले हंसती हुई दिखी गर्लफ्रेंड
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 11:08 AM (IST)
New York: अमेरिका के New York City के स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां भारतीय मूल की 24 वर्षीया मलाईका चित्रे और उनके दोस्त नवम कौल, 24 की मेट्रो ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा रविवार तड़के करीब 3:15 बजे हुआ।
दोनों रटगर्स यूनिवर्सिटी से हाल ही में ग्रेजुएट हुए थे और उन्होंने अभी-अभी अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया था। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, घटना से कुछ देर पहले मलाईका चित्रे और नवम कौल को प्लेटफॉर्म पर गले मिलते और किस करते देखा गया था। फिर नवम कौल का संतुलन बिगड़ा और वे ट्रैक पर गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लगी, इसके बाद मलाईका चित्रे उनकी मदद करने के लिए नीचे उतरीं।
जांच अधिकारियों का मानना है कि मलाईका अपने दोस्त को बचाने और सुरक्षा के लिए ऊपर खींचने के उद्देश्य से पटरी पर उतरी थीं। न्यूयोर्क डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साउथबाउंड 'नंबर 4' ट्रेन की लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन में घुसी, उसने मलाईका और नवम दोनों को पटरियों पर बैठे देखा।
ALERT: 2 people who were tragically killed by the NYC subway were identified as longtime friends and recent college graduates.
— E X X ➠A L E R T S (@ExxAlerts) September 14, 2026
Malaika Chitre and Navam Kaul, both 24 and from New Jersey, were close friends who had recently graduated from Rutgers University in 2024.
Kaul… pic.twitter.com/0Jgk1ucfVq
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और चश्मदीदों की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे से कुछ सेकंड पहले मलाईका हंसती हुई और नवम को अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही थीं। ट्रेन ऑपरेटर ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण ट्रेन को समय पर रोका नहीं जा सका और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के समय ट्रेन में लगभग 100 यात्री मौजूद थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या शराब या ड्रग्स की कोई भूमिका थी और क्या दोनों इतने नशे में या होश में नहीं थे कि खतरे को समझ सकें। हालांकि, ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि दोनों में से कोई नशे में था। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
बता दें कि हादसे में मारी गई मलाईका चित्रे साउथ ब्रंसविक (न्यू जर्सी) की निवासी मलाईका ने पब्लिक हेल्थ में डिग्री ली थी और वह 'अकाडिया फार्मास्यूटिकल्स' में क्वालिटी ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। वहीं उनके दोस्त नवम कौल सेरेविले (न्यू जर्सी) के रहने वाले थे और रटगर्स बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया था और वह 'ब्लूमबर्ग' में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
