ट्रंप की AI बैठक मे सामने आई बहुत बड़ी गलती; WH के दस्तावेज में अमेरिका का नाम ही लिख दिया गलत, ‘United States’ की जगह...
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 03:43 PM (IST)
Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कृत्रिम मेधा को नया नाम देकर इसे ‘सुपर इंटेलिजेंस’ कहने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन इसी पहल से जुड़े व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक दस्तावेज में अमेरिका के नाम की ही स्पेलिंग गलत हो गई। दस्तावेज में ‘United States’ की जगह ‘Unites States’ लिखा नजर आया, जिसके बाद यह गलती इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। यह चूक उस दस्तावेज में सामने आई, जो ट्रंप की ‘सुपर इंटेलिजेंस’ पहल से जुड़ा था। दस्तावेज जारी होने के बाद सामाजिक माध्यमों पर लोगों ने इसकी गलत स्पेलिंग को लेकर टिप्पणियां शुरू कर दीं। कई लोगों ने इसे ट्रंप प्रशासन की विडंबना बताते हुए मजाक उड़ाया कि जब सरकार कृत्रिम मेधा को ‘सुपर इंटेलिजेंस’ कह रही है, तब आधिकारिक कागज में अमेरिका के नाम की वर्तनी ही गलत हो गई।
Zuckerberg and the rest of Big Tech just signed the White House Accord on Super Intelligence, promising to police their own AI
Google CEO Sundar Pichai says the deal, which Trump calls morally binding, stacks internal reviews, outside auditors and board oversight on top of each… pic.twitter.com/xAPi18Vlpp
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 30, 2026
एक उपयोगकर्ता ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “President of UNITES STATES”, और इसके साथ ‘Unite Us’ यानी “हमें एकजुट करो” का मजाक भी किया। एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा कि ट्रंप अब कार्यकारी आदेश जारी कर देश का नाम ही ‘Unites States’ कर सकते हैं। एक टिप्पणी में ‘S’ को ‘Super Intelligence’ से जोड़कर भी मजाक किया गया। यह गलती ऐसे समय सामने आई जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कई बड़े नामों के साथ बैठक की। बैठक में मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग, गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई, एनवीडिया के प्रमुख जेंसन हुआंग और अन्य प्रमुख तकनीकी अधिकारी शामिल हुए।
Great to meet today with @POTUS, @JDVance, @SpeakerJohnson and Administration + tech leaders. Important conversation and we signed today the White House Accord on Super Intelligence.
As I shared today, Google has invested hundreds of billions in the last two years alone, with… pic.twitter.com/04EirBfyUX
— Sundar Pichai (@sundarpichai) September 30, 2026
बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार अपने आधिकारिक संवाद में ‘Artificial Intelligence’ यानी कृत्रिम मेधा की जगह ‘Super Intelligence’ और संक्षिप्त रूप में ‘SI’ शब्द का इस्तेमाल करेगी। ट्रंप का कहना था कि ‘Artificial’ शब्द उपयुक्त नहीं है, क्योंकि यह तकनीक उनके अनुसार केवल कृत्रिम नहीं है।ट्रंप पहले भी कृत्रिम मेधा को बेहद महत्वपूर्ण तकनीक बताते रहे हैं और इसकी क्षमता की तुलना इंटरनेट जैसी बड़ी तकनीकी क्रांति से कर चुके हैं। उनके प्रशासन ने सरकारी एजेंसियों को आधिकारिक दस्तावेजों और संवाद में ‘Super Intelligence’ तथा ‘SI’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। बैठक में चर्चा का एक प्रमुख विषय अत्यधिक शक्तिशाली होती जा रही कृत्रिम मेधा प्रणालियों की सुरक्षा और उनके जोखिमों की निगरानी भी था।
Trump is gonna sign an executive order renaming us the “Unites States” now https://t.co/IprG8bwxef
— Prison Mitch (@Prisonmitch) September 30, 2026
सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनियां कृत्रिम मेधा के विकास में निगरानी और नियंत्रण के लिए पहले से मौजूद कारोबारी प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करेंगी। पिचाई ने पत्रकारों से कहा कि कंपनियां वित्तीय नियंत्रण जैसे दूसरे क्षेत्रों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और नियंत्रण व्यवस्था को कृत्रिम मेधा के विकास में भी लागू करेंगी। जुकरबर्ग ने बताया कि समझौते में कंपनियों की आंतरिक जोखिम जांच, बाहरी लेखा-परीक्षण और निदेशक मंडल की स्वतंत्र समीक्षा जैसे उपाय शामिल हैं।
