लीबियाः नौका डूबने से 5 शरणार्थियों की मौत, 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 10:46 AM (IST)

त्रिपोलीः लीबिया के समुद्री तट के पास शरणार्थियों की एक नौका डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि देश की नौसेना ने 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया।  नौसेना के अधिकारी रामी गोमिद ने बताया कि लीबिया के बचावर्किमयों को डूब रही नौका तक पहुंचने में तीन घंटे का वक्त लगा।  उन्होंने कहा , सुरक्षित बचाए गए लोगों में से एक ने बताया कि हादसे के दौरान वे लोग एक इतालवी जहाज के पास पहुंचे थे , लेकिन उसने शरणार्थियों को बचाने से इनकार कर दिया।
PunjabKesari
डूब रही नौका से लीबियाई बचाव जहाज में चढऩे के दौरान शरणार्थियों में अफरा - तफरी मच गयी। इसी दौरान तीन महिलाएं और दो बच्चे समुद्र में गिर गए। पांचों की डूबने से मौत हो गयी। सभी शव बरामद कर लिये गये हैं।  अधिकारी ने हालांकि मरने वालों की पहचान नहीं बतायी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित कुल 117 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।  सुरक्षित बचाए गए सभी लोगों को राजधानी त्रिपोली ले जाया जा रहा है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News