इन हाथियों का बन गया नया विश्व रिकार्ड !

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 01:37 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका में कागज के हाथियों को इकट्ठा करने का नया विश्व कीर्तिमान बना है। वन्यजीव संरक्षण सोसाइटी (डब्ल्यू.सीएस) ने ब्रोंक्स चिडि़याघर के साथ मिलकर यह रिकॉर्ड बनाया है।  इस अभियान के तहत अमरीका के 50 प्रांतों के अलावा दुनिया भर के 40 देशों के कलाकारों ने 78,564 रंगीन कागज के हाथी बनाकर भेजे। इसे गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज किया गया है।

पिछला रिकॉर्ड ब्रिटेन में वर्ष 2014 में बना था। इसे जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन ने व्हिपसैंड चिडि़याघर के साथ मिलकर बनाया था। उस वक्त लोगों ने 33,764 कागज के हाथी बनाकर भेजे थे। मालूम हो कि हर साल 35 हजार हाथियों का अवैध शिकार किया जाता है।

मतलब हर दिन तकरीबन 96 हाथियों को मारा जाता है। इस पर लगाम न कसने की स्थिति में हाथी का अस्तित्व मिट जाएगा। यह प्रदर्शनी वैश्विक स्तर पर हाथियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। डब्ल्यूसीएस  इसके लिए 96-एलीफेंट नाम से अभियान चला रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News