इथियोपिया में भूस्खलन से 23 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 05:21 PM (IST)

अदीस अबाबाः मध्य इथियोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में कई घंटों की बारिश के बाद शनिवार को हुए भूस्खलन से 23 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूस्खलन  में छह लोग घायल भी हुए हैं। 

इथियोपिया में बरसात का मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बारिश तेज हुई है जिससे आमतौर पर देश के कई हिस्सों में भूस्खलन होता है।घायल लोगों को अस्पताल  में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News