लैंब्डा की अमेरिका में भी दस्तक, विशेषज्ञ बोले- इस वेरिएंट पर कर रहे हैं स्टडी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 02:28 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है और हर बार अपने एक नए वेरिएंट के साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कोरोना का सबसे ज्यादा संक्रामक वेरिएंट अब तक डेल्टा ही माना जा रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे लैंब्डा वेरिएंट भी अपना खतरनाक रूप दिखा रहा है। यह वेरिएंट सबसे पहले दिसंबर में पेरू में पाया गया था जो अब तक अमेरिका, UK समेत 30 देशों में फैल चुका है। टेक्सास में भी लैंब्डा वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। पिछले महीने ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में लैंब्डा वेरिएंट का पहला मामला सामने आया। अमेरिका के विशेषज्ञों के मुताबिक वह इस नए लैंब्डा वेरिएंट पर नजर बनाए हुए हैं।

 

बता दें कि पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी लैंब्डा (C.37) को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया था। अपने साप्ताहिक बुलेटिन में, WHO ने कहा था कि कई देशों में लैंब्डा का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है, इसकी वजह से COVID-19 के मामले अचानक से बढ़े हैं। पेरू में इस वेरिएंट के 80% से अधिक नए मामले सामने आए हैं। रोचेस्टर में मेयो क्लिनिक में मेडिसिन के प्रोफेसर और वैक्सीन रिसर्च ग्रुप के निदेशक डॉ ग्रेगरी पोलैंड ने हाल ही में CNN से बातचीत में कहा था कि लैंब्डा वेरिएंट जितनी तेजी से फैल रहा है, उससे चिंतित होना जरूरी है क्योंकि यह बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले सकता है। 

 

जानिए लैंब्डा वेरिएंट के बारे में
WHO का कहना है कि फेनोटाइपिक के प्रभाव से लैंब्डा में बहुत सारे म्यूटेशन आ गए हैं. इसकी वजह से संक्रमण दर तेजी से बढ़ा है। WHO का कहना है कि जितना ज्यादा SARS-CoV-2 फैलेगा, उतना ही ज्यादा उसे म्यूटेशन का मौका मिलेगा। अमेरिका के संक्रामक रोग सोसायटी के एक विशेषज्ञ मलानी ने कहा कि अभी यह अध्ययन हो रहा कि लैंब्डा पर वैक्सीन कितनी असरदार है लेकिन इतना है कि इस वेरिएंट से वैक्सीन सुरक्षित हैह। मलानी ने कहा कि हमने महामारी के दौरान सीखा है कि चीजें जल्दी से बदल सकती हैं, इसलिए सामान्य रूप से अगर COVID-19 से उभर आए हैं तो लैम्ब्डा से भी जूझने में मदद मिलेगी। मलानी ने लिखा कि जब तक SARS-CoV-2 नियंत्रित नहीं होता तब तक भविष्य में इस वायरस के और भी वेरिएंट देखने को मिलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News