भारतीय कामगारों को मुआवजा देगा कुवैत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 06:52 PM (IST)

दुबई : कुवैत सरकार एक बड़ी निर्माण कंपनी के 700 से ज्यादा भारतीय कामगारों को मुआवजा देगी जिन्हें उनके वेतन नहीं मिले थे और लंबे श्रम विवाद के बाद उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा था। कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश का श्रम एवं सामाजिक मामलों का मंत्रालय खराफी नेशनल कंपनी के 710 कर्मचारियों में से प्रत्येक को 250 कुवैती दीनार (56,680 रुपए) देगा।

ये कर्मचारी सार्वजनिक मानव श्रम प्राधिकरण (पैम) में पंजीकृत थे और नवंबर, 2017 से अप्रैल, 2018 के बीच कुवैत छोड़ गए थे। ये कर्मचारी गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित भारत के अलग अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News