बड़ी खबर! कुवैत के शुवैक बंदरगाह पर हुआ बड़ा ड्रोन हमला, संपत्ति को पहुंचा भारी नुकसान
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:51 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: कुवैत पोर्ट्स अथॉरिटी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश के प्रमुख शुवैक बंदरगाह को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया है। इस हमले में बंदरगाह की संपत्तियों को नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही की इस हमले में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, हमले के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच सामने आई है, जिससे समुद्री व्यापार और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
