ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयानः “खामेनेई की हत्या मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा”
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 05:25 PM (IST)
International Desk: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian) ने कहा कि सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की हत्या “दुनिया भर के मुसलमानों, खासकर शिया समुदाय, के खिलाफ खुली जंग की घोषणा” है। राज्य टीवी पर प्रसारित बयान में उन्होंने इसे ईरान की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया।इज़राइल की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल Nadav Shoshani ने कहा कि शनिवार को किए गए पहले हमले में 40 वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया गया, जिनमें खामेनेई भी शामिल थे। यह दावा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हुआ है।
फिलीस्तीनी संगठन Hamas ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए इसे “घिनौना” अमेरिकी-इज़राइली हमला बताया। हमास ने कहा कि खामेनेई ने राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर उनके आंदोलन को समर्थन दिया था। इज़राइल में रह रहीं भारतीय वैज्ञानिकों ने सोशल मीडिया पर बम शेल्टर में बिताई जा रही रातों के वीडियो साझा किए। लगातार बजते एयर-रेड सायरन और मिसाइल हमलों के बीच नागरिकों को शेल्टर में शरण लेनी पड़ रही है। “हम ठीक से सो भी नहीं पाते,” ऐसा एक वीडियो में कहा गया।
