पुतिन पर टिप्पणी को लेकर बाइडेन ने दी सफाई, बोले- "ये रूसी आक्रमण के खिलाफ आक्रोश"

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 10:23 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि वह सप्ताहांत में की गई अपनी उस टिप्पणी में से ‘‘कुछ भी वापस नहीं ले रहे हैं’’, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं।’’ हालांकि, बाइडेन ने इस बात पर जोर दिया कि वह मॉस्को में सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस आदमी के प्रति जो आक्रोश महसूस कर रहा था, उसे व्यक्त कर रहा था। मैं एक नीतिगत परिवर्तन की बात कर रहा था।’’ बाइडेन ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि उनकी टिप्पणी से यूक्रेन में युद्ध को लेकर तनाव बढ़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक साधारण बात को स्पष्ट कर रहा है कि इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News