जापान सम्राट अकिहितो की बिगड़ी हालत, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 04:57 PM (IST)

टोक्यो: जापान के सम्राट अकिहितो (84) के बीमार होने के कारण  आज उनके सरकारी कामकाज का पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। देश के शीर्ष सरकारी प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने बताया कि अकिहितो की अचानक तबीयत खराब  होने पर सम्राज्ञी मिचिको ने तुरंत पैलेस के डॉक्टर को बुलाया। सुगा ने कहा, डॉक्टर के अनुसार सेरेब्रल एनिमिया के कारण सम्राट में वर्टिगो और बेचैनी के लक्षण उभर आये थे. ऐसी अवस्था में उन्हें पूर्ण आराम और डॉक्टर की निगरानी की जरूरत है। सेरेब्रल एनिमिया की स्थिति में मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह घट जाता है। 

इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि अकिहितो सोमवार को अपने रिश्तेदार की बेटी राजकुमारी अयाको से मिलने वाले थे। अयाको सम्राट को अपनी सगाई की सूचना देने वाली थीं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अकिहितो अपने सरकारी कामकाज पर कब लौटेंगे। अकिहितो ने बढ़ती उम्र और सेहत का हवाला देते हुए 2016 में सम्राट का पद छोड़ने की घोषणा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। वह 30 अप्रैल , 2019 को अपना पद छोड़ने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Related News