टोक्यो चुनाव में प्रधानमंत्री आबे की ऐतिहासिक शर्मनाक हार !

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 02:15 PM (IST)

टोक्योः जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को राजधानी टोक्यो में हुए एक चुनाव में ऐतिहासिक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
टोक्यो मेट्रोपॉलिटन चुनाव को गवर्नर यूरीको कोइके के काम काज को एक जनमत संग्रह कि तरह देखा जा रहा था, लेकिन आबे की पार्टी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन उनके साढे चार वर्षों के खामियों की ओर इशारा कर रहा है। 

चुनाव में कोइके की टोक्यो सिटीजंस फर्स्ट पार्टी को 127 सीटों में 79 सीटें मिलीं जबकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 23 सीटें। यह अब तक का उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। पिछले चुनाव में उन्हें 57 सीटो पर जीत दर्ज की थी। पार्टी में आबे के प्रतिद्वंदी के रूप में देखे जाने वाले पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशबा को एनएचके ने कहा, 'हमें इस एक ऐतिहासिक हार के करणों की पहचान करनी चाहिए।

यह टोक्यो सिटीजंस फर्स्ट के लिए जीत की बजाए, यह एलडीपी के लिए एक हार है'। टोक्यो की पहली महिला गवर्नर कोइके ने कहा कि उनकी पार्टी इस जीत से उत्साहित है और उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News