इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित शिमोन पेरेज का निधन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2016 - 10:09 AM (IST)

यरूशलम: नोबेल पुरस्कार विजेता इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपने देश के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त किया था। इजराइल की समाचार वेबसाइट वाईनेट ने आज सुबह उनके निधन की जानकारी दी। 

दो हफ्ते पहले उन्हें पक्षाघात हुआ था जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई।  उनका राजनीतिक करियर सात दशक लंबा रहा। उनके नाम कई उपलब्धियां रही हैं मसलन 1950 के दशक में देश के लिए परमाणु शस्त्रागार तैयार करना, लेबनान से अपने सैन्य बल को हटाना और 1980 में 3 अंकों की महंगाई दर से अर्थव्यवस्था को बाहर निकालना। इसके अलावा 1990 में संशय से ग्रस्त देश को फलस्तीन के साथ शांति वार्ता की राह पर बढ़ाना उनकी सबसे महत्पवूर्ण उपलब्धि रही।  इजराइल  फलस्तीन के बीच शांति समझौता कराने के लिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News