यूक्रेन के खिलाफ रूस के लिए की लड़ाकों की भर्ती, इराक ने अपने नागरिक को दी बड़ी सजा

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 06:56 PM (IST)

International Desk: इराक की नजफ़ आपराधिक अदालत ने अपने एक नागरिक को मानव तस्करी के आरोप में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। अदालत का कहना है कि दोषी ने इराकियों को भर्ती कर रूस की सेना में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने भेजा।अदालत के बयान में कहा गया कि आरोपी ने "समूह बनाए और उन्हें वित्तीय मुआवज़े के बदले विदेशी देशों में लड़ने भेजा।"

 

अधिकारियों ने उसकी पहचान रिसान फलाह कामिल के रूप में की है।  युद्ध की शुरुआत (2022) से ही विदेशी लड़ाके दोनों पक्षों में शामिल रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि 150 से अधिक चीनी लड़ाके रूस की ओर से लड़ रहे हैं, जिसे चीन ने खारिज किया।अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया ने हजारों सैनिक और गोला-बारूद रूस को भेजा है।

 

यूक्रेन ने युद्ध की शुरुआत में बताया था कि 52 देशों से 20,000 से अधिक विदेशी लड़ाके उसकी ओर से शामिल हुए, हालांकि अब यह संख्या गोपनीय है। पिछले साल रूस ने एक ब्रिटिश नागरिक को पकड़ने का दावा किया था, जो यूक्रेनी सैनिकों के साथ लड़ रहा था।इराक का यह फैसला रूस-यूक्रेन युद्ध में भाड़े के लड़ाकों और विदेशी भर्ती के बढ़ते नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News