ट्रंप के “स्टोन एज” बयान पर तिलमिलाया ईरान, बोला-‘हम पहले से महान हैं’!
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:11 PM (IST)
International Desk: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब शब्दों की जंग में भी बदल गया है। मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान को “स्टोन एज” में पहुंचा दिया जाएगा।यह बयान पीट हेगसेथ द्वारा दोहराए जाने के बाद और विवाद बढ़ गया। इसके जवाब में ईरान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अमेरिका के रुख पर सवाल उठाए।
They said #Iran needed to be “Great Again.”
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 2, 2026
Now suddenly the goalpost is… the Stone Age?
Funny thing... civilizations that go back to empires like the Achaemenids don’t really do “again.”
They just are. pic.twitter.com/WGhVayRYeJ
ईरान ने कहा कि पहले अमेरिका ईरान को “ग्रेट अगेन” बनाने की बात करता था, लेकिन अब “स्टोन एज” में भेजने की बात कर रहा है, जो उसकी नीति में बदलाव को दिखाता है। ईरान ने अपने हजारों साल पुराने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि अकेमेनिड साम्राज्य जैसी सभ्यता से निकला देश पहले से ही महान है और उसे “दोबारा महान” बनाने की जरूरत नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच युद्ध और कूटनीतिक बातचीत साथ-साथ चल रही है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है।
अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं, और अब मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में ईरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच अब सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि बयानबाजी की जंग भी तेज हो गई है। इस तरह के तीखे शब्द हालात को और भड़का सकते हैं और कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं को कमजोर कर सकते हैं।
