ईरान के साथ परमाणु संधि हुई रद्द तो होंगे गंभीर परिणाम: व्हाइट हाउस

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2016 - 11:33 AM (IST)

वाशिंगटन:व्हाइट हाउस ने चेतावनी दी है कि यदि अमरीकी कांग्रेस ईरान के साथ हुई परमाणु संधि को रद्द कर देती है तो उसे इसके ‘गंभीर’ परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि तब उसके लिए तेहरान के खिलाफ प्रतिबंध लागू करने के लिए भारत, चीन और जापान जैसे देशों को मनाना मुश्किल हो जाएगा।  


व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल कहा,‘‘यदि कांग्रेस ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने वाली संधि रद्द करती है, तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे और ये परिणाम गंभीर होंगे।’’उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने कुछ कांग्रेस सदस्यों की आेर से एेसे गैरजिम्मेदाराना प्रयास देखे हैं, जिनके तहत उन्होंने ईरानी परमाणु संधि को तोड़ने के लिए इस संधि के उद्देश्य का उल्लंघन करने वाले लेख लिखे हैं,जमा कराए हैं और उनकी वकालत की है। इस बात की संभावना है कि इससे ईरान निरीक्षकों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए प्रेरित हो सकता है।ये वे निरीक्षक हैं, जो इस समय विश्व के किसी भी अन्य परमाणु कार्यक्रम की तुलना में ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News