ये है दुनिया का सबसे विचित्र देश, जहां बेटी को अपने ही पिता से करनी होती है शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 11:31 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक पिता अपनी ही बेटी से शादी कर सकता है और महिलाएं बिना पति की मर्जी के घर से बाहर तक नहीं जा सकतीं। ईरान एक इस्लामिक देश है और यहां ऐसे अनोखे कानून हैं जिन्हें सुनकर हम दंग रह जाते हैं। यहां के कानून ज्यादातर महिलाओं के लिए ही हैं जो एक तरह से उनके अधिकारों का हनन है। 

दरअसल, साल 2013 में ईरान में एक ऐसा कानून पास किया गया जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। इसके लिए बेटी की उम्र कम से कम 13 साल की होनी चाहिए। पूर्ण रूप से पुरुष प्रधान देश ईरान में पुरुषों को ही तलाक लेने का अधिकार दिया गया है, यहां महिलाओं को यह अधिकार नहीं है कि वह पुरुषों से तलाक मांग सके। इसके अलावा यहां की महिलाएं अपने पति की मर्जी के बिना कोई काम नहीं कर सकतीं, इस पर सख्ती से मनाही है। 

हमारे देश में भले ही महिला और पुरुष एक-दूसरे से हाथ मिलाते हों लेकिन ईरान में ऐसा नहीं है। यहां महिलाओं द्वारा गैर मर्दों से हाथ मिलाना अपराध माना जाता है, अगर महिला किसी पुरुष से हाथ मिलाती हुई पकड़ी जाती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News