खुलासा: 62 लोगों ने मिलकर की थी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या, प्लान जानकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 06:27 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार इजराइल में बना हुआ था। परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या करने के लिए 10-15 नहीं बल्कि 62 लोग शामिल थे। वैज्ञानिक की हत्या करने के लिए पहले उस इलाके की बिजली काटी गई और फिर उनकी बुलेट प्रूफ गाड़ी पर हमला किया गया। हमलावरों ने इससे पहले एक कार में विस्फोट भी किया। इस खुलासे से लोगों की नींद उड़ गई है। 

सूत्रों ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल से मिले हथियार पर इजरायल का लोगो छपा है और इजरायल भाषा में लिखा हुआ है। एजेंसी के अनुसार रक्षा मंत्रालय को अपराधियों की पहचान के बारे में नयी जानकारी प्राप्त हुई है और जल्द ही इस जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। फखरीजादेह मंत्रालय के नवाचार केन्द्र के प्रमुख थे। गत शुक्रवार को उत्तरी ईरान के अब्सरद शहर में हमलावारों ने उनकी हत्या कर दी थी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक की उनकी बख्तरबंद कार से बाहर निकलने के बाद रिमोट कंट्रोल मशीन गन से गोलियां चलाकर हत्या कर दी गयी थी। यह घटना एक अन्य ईरानी परमाणु भौतिक विज्ञानी माजिद शाहरियारी की दसवीं पुण्यतिथि से दो दिन पहले हुई थी। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारिफ ने आरोप लगाया कि वैज्ञानिक की हत्या में इजरायल का हाथ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस कृत्य की निंदा करने का आह्वान किया। शनिवार को राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि इस अपराध का माकूल जवाब दिया जाएगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह फखरीजादेह की हत्या में इजरायल का हाथ होने के संबंध में ईरान के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News