रमजान को लेकर इंडोनेशिया में मतभेद शुरू, इस्लामी समूह मुहम्मदिया ने किया बड़ा एलान

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 03:38 PM (IST)

 जकार्ता:  इंडोनेशिया और पश्चिम एशिया के ज्यादातर हिस्सों में मुसलमानों के पाक महीने रमजान की शुरुआत शनिवार को हुई। हालांकि, बहुत से लोग सुबह से शाम तक उपवास रखने, नमाज पढ़ने और अन्य धार्मिक कार्य की शुरुआत रविवार से करेंगे।
 

इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्लामी समूह मुहम्मदिया ने कहा कि उसकी खगोलीय गणना के अनुसार रमजान शनिवार से शुरू होगा। वहीं, इस्लामी खगोलशास्त्रियों को चांद नहीं दिखने के बाद देश के धार्मिक मामलों के मंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि रमजान रविवार से शुरू होगा।
 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि मुहम्मदिया ने इस मसले पर अलग राय दी है लेकिन लगता है कि इंडोनेशिया के ज्यादातर लोग सरकार द्वारा घोषित की गई तारीख को ही मानेंगे। देश के 27 करोड़ लोगों में से से लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या मुसलमान है।
 

राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सरकार दो वर्षों में पहली बार कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देगी। इससे इंडोनेशियाई मुसलमान इस साल रमजान के दौरान बड़े पैमाने पर नमाज अदा कर सकते हैं और ईद पर बड़े समारोह आयोजित कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News