Handsome Boys For Rent : इस देश में किराए पर मिलते हैं 'Handsome Boys', जो पोंछते हैं आपके आंसू! ऐसे होती है बुकिंग
punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2026 - 11:33 AM (IST)
Handsome Boys For Rent : दुनिया रहस्यों और अनोखी परंपराओं से भरी हुई है। कुछ देशों के कानून और रिवाज इतने अजीब हैं कि पहली बार सुनने पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं दुनिया के 5 ऐसे ही हैरतअंगेज नियमों के बारे में जो आपको हैरत में डाल देंगे। जापान में अब आंसू पोंछने के लिए रेंट पर हैंडसम लड़के मिलते हैं।
1. जापान: दुख बांटने के लिए किराए पर मिलते हैं 'हैंडसम' लड़के
जापान अपनी अनोखी सेवाओं के लिए जाना जाता है। वहां 'इकेमेसो डांक्षी' (Ikemeso Danshi) नाम की एक सर्विस है जहां लोग रोने या अपना दुख हल्का करने के लिए हैंडसम लड़कों को रेंट पर ले सकते हैं। ये लड़के आपके पास आकर आपके आंसू पोंछते हैं और प्यार से बातें करके आपका तनाव कम करने की कोशिश करते हैं।

2. स्पेन: मासूम बच्चों के ऊपर से कूदने का अनोखा त्योहार
स्पेन में 'एल कोलाचो' (El Colacho) नाम का एक प्राचीन त्योहार मनाया जाता है। इसमें कुछ पुरुष 'राक्षस' का भेष धरकर सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर लेटे हुए नवजात शिशुओं के ऊपर से छलांग लगाते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बच्चों के सारे पाप धुल जाते हैं और वे बीमारियों व बुरी आत्माओं से सुरक्षित रहते हैं।
3. डेनमार्क: 25 की उम्र तक कुंवारे रहे, तो मिलेगी दालचीनी की सजा
भारत में 25-30 साल की उम्र में शादी न होना आम बात है लेकिन डेनमार्क में यह महंगा पड़ सकता है। वहां अगर कोई व्यक्ति 25 साल का हो जाए और उसकी शादी न हुई हो तो उसके दोस्त और परिवार वाले उसे खंभे से बांधकर ऊपर से दालचीनी (Cinnamon) फेंकते हैं। यह एक पुरानी परंपरा है जो आज भी मजाक और मनोरंजन के तौर पर निभाई जाती है।

4. फिनलैंड: भीषण गर्मी में देर तक बैठने की जंग
फिनलैंड में 'वर्ल्ड सॉना एंड्योरेंस चैंपियनशिप' (World Sauna Endurance Championship) आयोजित की जाती थी। इसमें प्रतियोगियों को 110°C के बेहद गर्म 'सॉना' (स्टीम रूम) के अंदर बैठना होता है। जो व्यक्ति सबसे ज्यादा देर तक उस भीषण गर्मी को बर्दाश्त कर लेता है वही विजेता बनता है। हालांकि यह खेल सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।

5. दक्षिण कोरिया: लाल स्याही से लिखना मतलब 'मौत' का संकेत
दक्षिण कोरिया में लाल रंग की स्याही (Red Ink) का इस्तेमाल करना बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। वहां मान्यता है कि लाल रंग से किसी का नाम लिखना यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति मर चुका है या आप उसकी मौत की कामना कर रहे हैं। इसलिए वहां स्कूलों और दफ्तरों में लाल पेन का इस्तेमाल करने से परहेज किया जाता है।
