7 July Petrol-Diesel Price: आज कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव? जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 08:35 AM (IST)

Petrol Diesel Price 7 July : सरकारी तेल कंपनियों ने आज (7 जुलाई) के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। देश के प्रमुख महानगरों में जहां आज ईंधन के दाम पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं वहीं कुछ राज्यों की राजधानियों और बड़े शहरों में आज कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है।

बता दें कि देश के चारों मुख्य महानगरों में आज रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर भाव है।

PunjabKesari

वहीं आज दो प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में विपरीत बदलाव देखने को मिले हैं:

बेंगलुरु में आज आम जनता को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल के दाम 86 पैसे कम होकर ₹110.82 और डीजल 79 पैसे सस्ता होकर ₹98.77 प्रति लीटर पर आ गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कीमतें बढ़ गई हैं। यहां पेट्रोल 53 पैसे महंगा होकर ₹113.19 और डीजल 47 पैसे की बढ़त के साथ ₹98.25 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रमुख शहरों की तो यहां आज कीमतों की स्थिति कुछ इस प्रकार रही:

शहर             पेट्रोल (प्रति लीटर)            डीजल (प्रति लीटर)             बदलाव की स्थिति
पटना             ₹113.37                       99.36                              स्थिर (कोई बदलाव नहीं)
नोएडा            ₹101.96                        -                                    स्थिर
लखनऊ          ₹101.86                       -                                    स्थिर
चंडीगढ़           ₹101.54                       -                                    3 पैसे की मामूली बढ़त
तिरुवनंतपुरम      -                              ₹104.40                          1 पैसे की मामूली गिरावट

PunjabKesari

घर बैठे सिर्फ एक SMS से ऐसे जानें ताजा रेट

अगर आप अपने शहर के ईंधन के दाम रोज अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो तेल कंपनियों ने इसके लिए आसान तरीका बताया है:

Indian Oil (IOCL): अपने फोन से RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड टाइप करें और इसे 9224992249 पर भेज दें।

BPCL: भारत पेट्रोलियम के ग्राहक अपने फोन से 9223112222 पर SMS भेजकर ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News