जंग के बीच यूक्रेनी नागरिकों ने रूसी टैंक पर किया कब्जा, बर्फीले मैदान में चलाकर मना रहे जश्न- देखें VIDEO

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 01:57 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन का युद्ध 9वें दिन भी जारी है। रूसी सैनिक यूक्रेन के शहरों पर बमों, मिसाइलों और भारी गोलीबारी कर रहे हैं। यूक्रेन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। लेकिन यूक्रेन के सैनिक भी हथियार डालने को तैयार नहीं है, वह डटकर रूसी सैनिकों को मुकाबला कर रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन के आम नागरिक का एक रूसी टैंक पर कब्जा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो में यूक्रेन के कुछ लोगों का समूह दिखाई दे रहा है जो खार्किव के मैदान में T80BVM बख्तरबंद युद्ध टैंक को बर्फ में दौड़ाते दिख रहा है। यूक्रानी नागरिक रूसी टैंक पर कब्जा करने के बाद उसे बर्फीले मैदान में चला रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सभी उस टैंकपर बैठकर बार-बार वी डिड इट शब्द (हमने कर दिखाया) को दोहरा रहे हैं।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र को रूसी सेना ने बनाया निशाना
वहीं, रूसी बलों ने यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में हमले तेज कर दिए हैं और इसी क्रम में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुई गोलाबारी के बाद आग लग गई है। संयंत्र में आग लगने के बाद वहां से विकिरण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। संयंत्र के प्रवक्ता एन्ड्री तुज ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि गोले सीधे प्रतिष्ठान पर गिर रहे हैं और इससे छह रिएक्टर में से एक में आग लग गयी है। हालांकि इस रिएक्टर में मरम्मत का काम चल रहा था और यह बंद था,लेकिन इसके अंदर परमाणु ईंधन मौजूद है। 

बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मिलकर रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है।'' बाइडन ने संयंत्र की स्थिति की जानकारी लेने के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के परमाणु सुरक्षा के अवर सचिव और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक से बातचीत भी की। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News