अरबों डॉलर संपत्ति के मालिक थे मुशर्रफ; विदेशों में थे इतने अकाउंट्स, ब्यौरा जान रह जाएंगे हैरान !

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 03:08 PM (IST)

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति ने आज अपने वतन से दूर दम तोड़ा है। करीब सात साल से  दुबई में रह रहे तानाशाह और आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। हैरानी की बात है यह है कि बर्बाद हो चुके पाकिस्तान के नागरिक  मुशर्रफ अरबों डॉलर की संपत्ति के मालिक थे। मुशर्रफ बेशक खुद को 'मिस्‍टर क्‍लीन' कहते थे, लेकिन उनकी संपत्ति ब्यौरा जानकर आप हैरान रह जाएंगे। साल 2016 से दुबई में रह रहे मुशर्रफ पर एक बार सुप्रीम कोर्ट ने बैन लगा दिया था। मुशर्रफ के पास साल 2022 में  करीब दो मिलियन डॉलर की संपत्ति थी। पाकिस्‍तानी रुपयों के हिसाब से उनके विदेशी खातों में  2156 लाख रुपए जमा थे। टर्म्‍स ऑफ रेफरेंस (TOR) ने परवेज मुशर्रफ से उनकी अकूत संपत्ति के बारे में पूछताछ की थी। उनसे पूछा गया था कि आखिर उन्‍होंने इतनी बड़ी रकम कैसे पाकिस्‍तान के बाहर विदेशों में भेज दी।

 

मुशर्रफ ने ऑनलाइन ट्रेडिंग सर्विस में करीब 1,60,000 मिलियन डॉलर कमाए
नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (NAB) और कई और एजेंसियों ने भी उनके खिलाफ कई तरह की जांच की । पाकिस्‍तान के एक पत्रकार अहमद नूरानी ने खुलासा किया था कि मुशर्रफ को रिटायरमेंट पर दो करोड़ रुपए म‍िले थे लेकिन उन्‍होंने लंदन और संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) में 20-20 करोड़ रुपए के 2 फ्लैट खरीदे थे। अपनी आत्‍मकथा- इन द लाइन ऑफ फायर में मुशर्रफ ने माना था कि वह ऐसे परिवार से आते हैं जिसके पास कुछ नहीं था। लेकिन अब वह लाखों में कमाते हैं। विदेशी बैंक अकाउंट्स के मुताबिक मुशर्रफ ने दुबई स्थित ऑनलाइन ट्रेडिंग सर्विस एमएमए में मुशर्रफ ने करीब 1,60,000 मिलियन डॉलर कमाए। इसके अलावा अबू धाबी में निवेश बैंक यूनियन नेशनल बैंक में मुशर्रफ ने अपनी पत्‍नी साहेबा मुशर्रफ के नाम पर एक ज्‍वॉइन्‍ट अकाउंट खोला था। इसमें मुशर्रफ ने साल 2015 में 391 मिलियन रुपए जमा कराए थे। इसी बैंक में उनका एक अकाउंट था जिसमें डॉलर में रकम जमा होती थी। मुशर्रफ इसमें साल 2015 में 48 मिलियन रुपए जमा करा चुके थे।
 
 
विदेशों में कई अरब रुपए की संपत्ति
मुशर्रफ के पास  विदेशों में कई अरब रुपए की संपत्ति थी। साल 2013 में आम चुनावों के लिए पेपर्स दाखिल करते समय उन्‍होंने अपनी संपत्ति का ऐलान किया था। उन्‍होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी भी दी थी। इसके अलावा किसी ने उनसे कोई सवाल नहीं किया था। 2156 मिलियन रुपए कैश के अलावा उनके पास कई अचल संपत्ति थी। लेकिन उन्‍होंने आधिकारिक तौर पर सिर्फ 656 मिलियन का ही ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक मुशर्रफ के पास विदेशों में कम से कम 10 अकाउंट्स थे। ये बैंक खाते लंदन और दुबई में थे जिनमें साल 2012 तक डॉलर, पौंड और दिर‍हम के तौर पर काफी रकम जमा था।

 

चुनाव आयोग में  दायर दस्‍तावेज के मुताबिक  संपत्ति
विदेशी बैंक अकाउंट होने के अलावा मुशर्रफ ने विदेशों में कई तरह के निवेश किए और पैसा बनाया। मुशर्रफ द्वारा चुनाव आयोग में  दायर दस्‍तावेज के मुताबिक उनके पास अल फलाह बैंक के 1.96 मिलियन के शेयर हैं और ये उनकी पत्‍नी के नाम पर हैं। इसके अलावा 170 तोले सोने के गहने, 6 लाख रुपए के फर्नीचर और 8 लाख रुपए का व्‍यक्तिगत खर्च है। मगर उन्‍होंने किसी भी विदेशी खाते का जिक्र नहीं किया था। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि आखिर मुशर्रफ कैसे इतने अमीर हो गए। जिस समय वह बतौर आर्मी चीफ रिटायर हुए थे तब से ही उनके पास इतनी संपत्ति थी। उन्‍होंने कुछ सपंत्ति पाकिस्‍तान में खरीदी तो कुछ बाहर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News