ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान- Strait of Hormuz पूरी तरह से खोला गया है
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 06:33 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने बड़ा ऐलान किया है। विदेश मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा है कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोल दिया गया है। यह फैसला लेबनान में हुई सीजफायर के बाद लिया गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची का पोस्ट
<
In line with the ceasefire in Lebanon, the passage for all commercial vessels through Strait of Hormuz is declared completely open for the remaining period of ceasefire, on the coordinated route as already announced by Ports and Maritime Organisation of the Islamic Rep. of Iran.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 17, 2026
>
ये प्रमुख घोषणाएं और शर्तें रखीं
विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मार्ग लेबनान में हुए युद्धविराम (Ceasefire) के बाद यह रास्ता खोला गया है। है। जब तक लेबनान में शांति बनी रहेगी, तब तक यह समुद्री रास्ता व्यापार के लिए खुला रहेगा।अब किसी भी देश के commercial ship को .यहां से गुजरने से रोका नहीं जाएगा। शर्त यह है कि उन्हें ईरान के पोर्ट और समुद्री संगठन द्वारा बताए गए 'समन्वित मार्ग' का पालन करना होगा। इस रास्ते के खुलने से खाड़ी देशों से दुनिया भर में जाने वाले कच्चे तेल और अन्य उत्पादों की आपूर्ति फिर से आसान हो जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने इस मार्ग को खोलने के साथ एक 'शर्त' जोड़ी है। अराघची के बयान के अनुसार, यह छूट केवल लेबनान में सीजफायर की अवधि तक ही जारी रहेगी है। यानि की अगर लेबनान में दोबारा से संघर्ष शुरू होता है, तो ईरान फिर से इस रास्ते पर रोक लगाई जा सकती है।
