कैसा होता है लेबर पेन का दर्द? प्रेमिका ने Boyfriend को करवाया महसूस, हालत बिगड़ने के बाद पहुंचा अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 12:56 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। चीन से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने शादी से पहले अपने प्रेमी का इम्तिहान लेने के लिए उसे लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) का अनुभव कराया। इस प्रयोग के कारण युवक की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब युवक के माता-पिता महिला से नाराज हैं और उसके खिलाफ मुकदमा करने की सोच रहे हैं।

प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को लेबर पेन क्यों करवाया महसूस?

यह मामला चीन के हेनान प्रांत का है। 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के अनुसार महिला अपने प्रेमी का टेस्ट लेना चाहती थी। उसकी मां और बहन का मानना था कि शादी से पहले युवक को यह समझना चाहिए कि महिलाओं को बच्चे के जन्म के समय कितना दर्द सहना पड़ता है। शुरुआत में युवक ने इस आईडिया को रिजेक्ट कर दिया लेकिन फिर चैलेंज स्वीकार कर लिया। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी को लेबर पेन सिम्यूलेशन सेंटर ले गई जहां उसे यह दर्द महसूस करवाया गया।

कैसे दिया गया युवक को लेबर पेन?

सिम्यूलेशन सेंटर में युवक को इलेक्ट्रिक करंट देकर उसके मसल्स और स्किन को उत्तेजित किया गया।
यह करंट ठीक उसी तरह दर्द पैदा करता है जैसे प्रसव के समय गर्भाशय में संकुचन होता है। 90 मिनट तक दर्द धीरे-धीरे बढ़ता रहा। जब दर्द का स्तर 8 पर पहुंचा तो युवक चीखने और तड़पने लगा। लेवल 10 पर वह दर्द से बुरी तरह चिल्लाने लगा उसे पसीना आने लगा और उल्टी हो गई। कुछ देर बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

 

PunjabKesari

 

अस्पताल में बिगड़ी हालत, टूटी सगाई 
 
एक हफ्ते बाद युवक को भयानक पेट दर्द होने लगा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि उसकी छोटी आंत (small intestine) डैमेज हो गई है। युवक की मां ने सगाई तोड़ दी और अब महिला के खिलाफ मुकदमा करने की तैयारी कर रही हैं। महिला ने कहा, "मैं अपने प्रेमी की तबीयत ठीक होने तक उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाऊंगी।"

 

यह भी पढ़ें: चीन की रूह कंपा देगा भारत: अब भूटान के बीच बनेगा Railway Network, 6 नए स्टेशन होंगे शामिल

 

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं।

➤ एक यूजर ने लिखा – "लेबर पेन कुछ मिनटों तक रहता है लेकिन इस महिला और उसके परिवार ने युवक की जिंदगी खतरे में डाल दी।"

➤ एक और यूजर ने कहा – "प्यार को टेस्ट करने की जरूरत नहीं होती सही समय आने पर खुद ही पता चल जाता है।"

➤ एक अन्य यूजर ने लिखा – "अब तो कई महिलाएं दर्द रहित लेबर चुन रही हैं। इस महिला पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।"


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News