क्या भारत के सामने टिक पाएगा बांग्लादेश? कितनी बड़ी सेना, अगर हालात बिगड़े तो किसका पलड़ा भारी?
punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 10:54 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव साफ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग की घटना के बाद भारत ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। वहीं, शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्ते पहले जैसे मजबूत नहीं रहे हैं। ऐसे माहौल में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो सैन्य ताकत के मामले में कौन सा देश ज्यादा मजबूत है?
ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग में भारत काफी आगे
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य क्षमता के लिहाज से भारत और बांग्लादेश के बीच बड़ा अंतर है। भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश 35वें स्थान पर मौजूद है। भारत को एशिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों में गिना जाता है, जबकि बांग्लादेश की सेना मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता तक सीमित मानी जाती है।
हवाई ताकत में भारत की जबरदस्त बढ़त
आधुनिक युद्ध में वायुसेना (Air Power) की भूमिका बेहद अहम होती है और इस मोर्चे पर भारत बहुत आगे है।
-
भारतीय वायुसेना के पास
-
करीब 1,080 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट
-
आधुनिक लड़ाकू विमान
-
मल्टी-रोल फाइटर जेट
-
करीब 140 अटैक हेलीकॉप्टर
-
एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम
-
-
वहीं बांग्लादेश की वायुसेना के पास
-
लगभग 100 लड़ाकू विमान
-
करीब 100 हेलीकॉप्टर
-
संख्या और तकनीक—दोनों के मामले में भारत की एयर पावर कई गुना ज्यादा मजबूत है।
थलसेना में भी भारत का दबदबा
जमीनी सेना यानी थलसेना में भी भारत की ताकत कहीं ज्यादा है।
-
भारतीय सेना के पास
-
करीब 5,978 टैंक
-
बड़ी संख्या में बख्तरबंद वाहन
-
आधुनिक आर्टिलरी सिस्टम
-
लाखों प्रशिक्षित और अनुभवी जवान
-
-
बांग्लादेश की थलसेना के पास
-
करीब 662 टैंक
-
अगर बड़े पैमाने पर जमीनी युद्ध की स्थिति बनती है, तो इस मोर्चे पर भी भारत को स्पष्ट बढ़त मिलती है।
नौसेना में अंतर और भी ज्यादा
समुद्री ताकत यानी नौसेना के मामले में दोनों देशों के बीच फर्क और भी साफ नजर आता है।
-
भारतीय नौसेना के पास
-
2 विमानवाहक पोत
-
करीब 20 पनडुब्बियां, जिनमें परमाणु पनडुब्बी भी शामिल
-
दर्जनों अत्याधुनिक युद्धपोत
-
इस वजह से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त हासिल है।
-
बांग्लादेश की नौसेना
-
मुख्य रूप से तटीय सुरक्षा तक सीमित
-
कोई विमानवाहक पोत नहीं
-
कोई पनडुब्बी नहीं
-
सिर्फ 6 कोरवेट युद्धपोत, जो सीमित क्षमता वाले हैं
-
रक्षा बजट में भी जमीन-आसमान का फर्क
किसी देश की सैन्य ताकत का बड़ा आधार उसका रक्षा बजट होता है। भारत का रक्षा बजट PIB की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 6.81 लाख करोड़ रुपये है। इससे भारत आधुनिक हथियार, नई तकनीक और सैन्य रिसर्च में लगातार निवेश कर पाता है। वहीं बांग्लादेश का रक्षा बजट करीब 3.34 बिलियन डॉलर है। कुल मिलाकर, भारत का रक्षा बजट बांग्लादेश से लगभग 50 गुना ज्यादा है, जिससे उसकी सैन्य क्षमता लगातार मजबूत होती रहती है।
