कोलंबिया में हेलिकॉप्टर क्रैश, राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने नम आंखों से कहा- कोई भी जीवित नहीं बचा
punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 09:05 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कोलंबिया में एक सैन्य हेलीकॉप्टर चोको विभाग की राजधानी क्विब्डो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने रविवार को यह जानकारी दी।
🚨🇨🇴#Colombia. Una comunidad en Quibdó (Chocó) grabó el momento exacto en que un helicóptero del Ejército Nacional sufrió un grave accidente en esa zona urbana,dejando un saldo de cuatro muertos.#AngelReporta pic.twitter.com/g52DSswZBI
— ¡🇻🇪Venezuela Libre! (@venezuelasos_2) March 20, 2023
पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, 'क्विब्डो में विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।' उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ तब हेलीकॉप्टर आपूर्ति कर रहा था। वहीं, चोको विभाग की गवर्नर फरलिन पेरिया ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।