फ्रांस में उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश, पायलट समेत सवार सभी लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 06:08 PM (IST)

International Desk: फ्रांस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र टॉम्बलेन (Tomblaine) में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एक नागरिक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पायलट समेत सभी 11 लोगों की मौत हो गई।  प्रशासन ने बताया कि विमान में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें  1 पायलट,  5 पैराशूट प्रशिक्षण ले रहे छात्र, 5 प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) शामिल थे। हादसे में किसी के भी बचने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह विमान एक पैराशूट प्रशिक्षण स्कूल का था। विमान ने नैंसी-एसे (Nancy-Essey) एयरफील्ड से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही टॉम्बलेन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह तकनीकी खराबी थी, मौसम या कोई अन्य कारण।

 

JUST IN: 11 killed after plane crashes in Tomblaine, France pic.twitter.com/gBKb4TgKEu

— Rapid Report (@RapidReport2025) June 28, 2026


हादसे के बाद पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मेउर्थ-ए-मोसेल (Meurthe-et-Moselle) विभाग में स्थित दुर्घटनास्थल और एयरफील्ड के आसपास जाने से बचें, ताकि राहत और जांच कार्य में बाधा न आए। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फ्रांसीसी विमानन सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच में विमान के तकनीकी रिकॉर्ड, उड़ान डेटा, मौसम की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच की जाएगी।फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी जारी किए जाने का इंतजार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News