Alaska में हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स घायल, हादसे का LIVE वीडियो आया सामने
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 09:44 AM (IST)
Alaska Helicopter Crash : अमेरिका के Alaska राज्य से एक बड़े विमान हादसे की खबर आई है। अमेरिकी तटरक्षक बल (US Coast Guard) का एक 'एमएच-60 जयहॉक' (MH-60 Jayhawk) हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल (Crew) के सभी चार सदस्य घायल हो गए हैं जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
🚨 BREAKING - USA - ALASKA - AK
— LW World News (@LW_WorldNews) June 22, 2026
Good news about the crew!
🔴 ALASKA : A U.S. COAST GUARD MH-60 JAYHAWK HELICOPTER CRASHED NEAR HARBOR MOUNTAIN IN SITKA
All four personnel on board survived.
-Helicopter - Crash - Aviation - Accident pic.twitter.com/FYqMCOWcrY
तटरक्षक बल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक यह दुर्घटना सिटका (Sitka) इलाके में स्थित हार्बर माउंटेन के पास हुई। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत हरकत में आईं। हादसे के ठीक एक घंटे बाद स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:00 बजे बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

मलबे से सुरक्षित निकाले जाने के बाद घायल चालक दल के चारों सदस्यों को तुरंत इलाज के लिए 'माउंट एजकुम्बे मेडिकल सेंटर' (Mount Edgecumbe Medical Center) ले जाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
