ये कैसा इश्क ! 1454 फुट ऊंची इमारत की चोटी पर चढ़ प्रेमी जोड़े ने किया ऐसा काम, Video देख फटी रह जाएंगी आंखें
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 02:02 PM (IST)
International Desk: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित दुनिया की सबसे प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारतों में से एक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़कर शादी का प्रस्ताव देना एक रूसी कपल को महंगा पड़ गया। इमारत की चोटी पर पहुंचकर प्रपोज करने और बैनर लहराने के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय इवान बीर्कुस और 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ बिना अनुमति के 1,454 फीट (443 मीटर) ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के शिखर तक पहुंच गए। वहां इवान ने घुटनों के बल बैठकर एंजेला को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और चूमा। बताया गया कि वे करीब 10 मिनट तक इमारत की चोटी पर मौजूद रहे।
Love New Yorkers: Two protesters climbed to the top of the Empire State Building , holding a banner reading—“When the power of love beats the love of power, the world knows peace." Then he proposed 💙 pic.twitter.com/NgNpzLVdcP
— Sarrah Bellus (@sarrah_bellus) July 1, 2026
कपल ने इमारत के शीर्ष पर एक बड़ा बैनर भी खोला, जिस पर लिखा था- "When the power of love beats the love of power, the world knows peace."(जब प्रेम की शक्ति सत्ता के प्रेम पर भारी पड़ती है, तब दुनिया शांति को जानती है।)यह कथन अक्सर प्रसिद्ध गिटार वादक Jimi Hendrix से जोड़ा जाता है, हालांकि इतिहासकारों के अनुसार इसका मूल रूप 19वीं सदी के ब्रिटिश राजनेता William Gladstone से संबंधित माना जाता है। जैसे ही दोनों नीचे उतरे, न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें सेंधमारी (Burglary), लापरवाही से खतरा पैदा करना (Reckless Endangerment), संपत्ति को नुकसान पहुंचाना (Criminal Mischief), अवैध प्रवेश (Trespassing), सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाना (Disorderly Conduct) शामिल हैं।
Bonnie and Clyde? Batman and Catwoman? An influencer couple was taken into NYPD custody after climbing to the peak of the Empire State Building, flying a flag calling for world peace and, ultimately, getting engaged at 1,400 feet.
— PIX11 News (@PIX11News) July 1, 2026
More on the wild story at the link:… pic.twitter.com/QJRiQEVHNt
न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त Jessica Tisch ने पुलिस के बॉडीकैम का वीडियो जारी किया, जिसमें अधिकारियों को दोनों को गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। इवान और एंजेला मूल रूप से रूस के मॉस्को के रहने वाले हैं और वर्तमान में East Orange, अमेरिका में रहते हैं। दोनों ऊंची इमारतों पर चढ़ने के अपने जोखिम भरे शौक के लिए पहले से ही मशहूर हैं। उनकी प्रेम कहानी और खतरनाक स्टंट पर आधारित Skywalkers: A Love Story नामक डॉक्यूमेंट्री 2024 में रिलीज हुई थी, जिसे काफी चर्चा मिली थी। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी तरह अनधिकृत (Unauthorized) गतिविधि थी। हालांकि इस घटना से इमारत में मौजूद किरायेदारों, पर्यटकों या ऑब्जर्वेशन डेक पर आए लोगों की सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
