सरकारी कर्मचारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर अलास्का झील में क्रैश, सभी सवारों के मारे जाने की आशंका

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 10:36 AM (IST)

न्यूयार्कः अलास्का में एक पायलट और तीन सरकारी कर्मचारियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर सुदूर उत्तरी ढलान क्षेत्र में स्थित एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। अलास्का के प्राकृतिक संसाधन विभाग (डीएनआर) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि विभाग द्वारा किराये पर लिए गए हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा भूगर्भीय और भूभौतिकीय सर्वेक्षण प्रभाग के तीन वैज्ञानिक सवार थे।

 

विभाग ने कहा, “डीएनआर हादसे के शिकार कर्मचारियों और पायलट के अलावा उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा है। हम खोज एवं बचाव दल से अद्यतन जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।” अलास्का के सरकारी मामलों के निदेशक डी जे फॉस्के ने शुक्रवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि हेलीकॉप्टर ‘बेल 206' बृहस्पतिवार रात लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि उत्तरी ढलान क्षेत्र के खोज एवं बचाव दल को लापता हेलीकॉप्टर से मेल खाते हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है, लेकिन घटनास्थल से अभी कोई शव नहीं बरामद हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News