भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 06:14 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने एक बयान में कहा कि तटीय प्रांत गुआयास के ग्रामीण क्षेत्र सांता लूसिया में यह घटना हुई। इसे देश के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक माना जाता है। 

इसमें कहा गया कि क्लब में गोलीबारी के दौरान सात लोगों की मौत हुई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस संदिग्ध मोटरसाइकिलों और दो वाहनों पर आए थे। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि क्लब में क्यों गोलीबारी हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News