ईरान को नया झटकाः अमेरिका-इजराइल हमले में IRGC के इंटेलिजेंस चीफ की भी मौत, जंग रोकने के दावों पर उठे सवाल

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 02:23 PM (IST)

International Desk: ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। देश के शक्तिशाली सैन्य संगठन Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख Majid Khademi की सोमवार को मौत हो गई। शुरुआत में उनकी मौत के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन बाद में IRGC ने दावा किया कि उनकी मौत अमेरिका और इज़राइल के हमले में हुई है। संगठन ने इस घटना को “आतंकी हमला” बताया। इस हमले के बाद जंग रोकने दावों पर  फिर सवाल उठने लगे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roya News English (@royanewsenglish)

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह ईरान की राजधानी Tehran और आसपास के इलाकों में कई एयरस्ट्राइक किए गए। इन हमलों में रिहायशी क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा और कई लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, अमेरिका और इज़राइल की तरफ से इस हमले को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और पूरी सच्चाई अभी साफ नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि Majid Khademi की मौत ईरान के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह देश की सुरक्षा और खुफिया रणनीति में अहम भूमिका निभाते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News