Canada Visa Alert: बिना वर्क परमिट कनाडा में काम करने का बड़ा मौका, इन 3 तरह के लोगों को मिली विशेष छूट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 03:10 PM (IST)

Canada Work Permit Exemptions 2026 : कनाडा में नौकरी करने या करियर बनाने की योजना बना रहे विदेशी नागरिकों के लिए एक बेहद काम की खबर है। आमतौर पर कनाडा में किसी भी तरह का काम करने के लिए वैध Work Permit की जरूरत होती है लेकिन कनाडाई इमिग्रेशन नियमों के तहत कुछ ऐसी विशेष परिस्थितियां भी हैं जिनमें विदेशी नागरिक बिना वर्क परमिट के भी वहां कानूनी रूप से काम कर सकते हैं। हालांकि यह छूट हर किसी के लिए नहीं है बल्कि केवल कुछ खास श्रेणियों और कड़े नियमों के दायरे में आने वाले लोगों को ही दी जाती है।

अब हम जानते हैं उन 3 प्रमुख श्रेणियों के बारे में जो बिना वर्क परमिट कनाडा में काम करने के पात्र हैं:

PunjabKesari

1. Business Visitor

अगर कोई व्यक्ति विशुद्ध रूप से व्यापारिक गतिविधियों के सिलसिले में कनाडा आता है और वह वहां के स्थानीय श्रम बाजार (Labor Market) का हिस्सा नहीं बनता तो उसे बिजनेस विजिटर माना जाता है। ऐसे लोगों को वर्क परमिट की आवश्यकता नहीं होती।

वहीं इस तरह के लोगों के लिए महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू की गई हैं। पहला यह कि व्यक्ति किसी कनाडाई कंपनी का कर्मचारी नहीं होना चाहिए। उसका वेतन और अन्य आर्थिक लाभ कनाडा के बाहर (उसकी मूल विदेशी कंपनी) से मिलना चाहिए। उसकी गतिविधियां ऐसी न हों जिससे स्थानीय कनाडाई कर्मचारियों के रोजगार को नुकसान पहुंचे।

PunjabKesari

जानें क्या काम कर सकते हैं? 

बिजनेस मीटिंग्स, ट्रेड शो, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठकों में शामिल होना या विदेश से खरीदे गए विशेष उपकरणों की मरम्मत और तकनीकी सहायता देना। इन्हें आमतौर पर 6 महीने तक रुकने की अनुमति मिलती है।

2. Digital Nomad और रिमोट वर्कर

बदलते दौर में लैपटॉप और इंटरनेट के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से काम करने वाले 'डिजिटल नोमैड' के लिए कनाडाई नियम काफी लचीले हैं। इनकी महत्वपूर्ण शर्तें हैं: 

यह भी पढ़ें: मैं 48 लाख कमाता हूं, वो 8 लाख... फिर भी नखरे, माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर का Girlfriend पर फूटा गुस्सा

अगर आप कनाडा में रहकर किसी ऐसी विदेशी कंपनी के लिए ऑनलाइन काम कर रहे hain जिसका कनाडा में कोई ऑफिस या वित्तीय संबंध नहीं है तो आपको वर्क परमिट की जरूरत नहीं है। आपकी कमाई पूरी तरह से कनाडा के बाहर से आनी चाहिए और आप कनाडाई ग्राहकों को सीधे सेवा नहीं दे सकते।

PunjabKesari

यह प्रोफेशनल्स हैं शामिल

सॉफ्टवेयर डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट, कंटेंट क्रिएटर, बिजनेस कंसल्टेंट और ऑनलाइन ट्यूटर। ऐसे लोग विजिटर वीजा या ईटीए (eTA) के जरिए 6 महीने तक वहां रहकर काम कर सकते हैं।

3. International Students

कनाडा के मान्यता प्राप्त संस्थानों (DLI) में पढ़ रहे विदेशी छात्र भी बिना अलग से वर्क परमिट लिए काम कर सकते हैं बशर्ते उनके स्टडी परमिट (Study Permit) में इसका साफ जिक्र हो।

यह भी पढ़ें: Alwar Rain : अलवर में झमाझम बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत, गिरा पारा

काम करने के नियम

कैंपस के अंदर: छात्र सालभर बिना किसी समय सीमा (असीमित घंटे) के काम कर सकते हैं।

कैंपस के बाहर: पढ़ाई के दौरान वे हफ्ते में अधिकतम 24 घंटे तक काम कर सकते हैं।

PunjabKesari

छुट्टियों में: गर्मी और सर्दी की आधिकारिक छुट्टियों के दौरान उन्हें असीमित घंटे काम करने की छूट होती है।

जरूरी दस्तावेज: नौकरी शुरू करने से पहले छात्रों के पास एक वैध सोशल इंश्योरेंस नंबर (SIN) होना अनिवार्य है जो वहां की सरकार द्वारा पहचान के लिए जारी किया जाता है। नियमों से ज्यादा घंटे काम करने पर स्टडी परमिट रद्द भी हो सकता है।

इन लोगों को भी मिलती है विशेष छूट

इन तीन मुख्य श्रेणियों के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी बिना वर्क परमिट कनाडा में शॉर्ट-टर्म काम करने की इजाजत है। इनमें विदेशी राजनयिक (Diplomats), अंतरराष्ट्रीय पत्रकार, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एथलीट, धार्मिक कार्यकर्ता, गेस्ट स्पीकर और आपातकालीन सेवाएं देने वाले कर्मचारी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News