बकरी ने दिया इंसान के बच्चे को जन्म ! photos viral

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2017 - 01:02 PM (IST)

मनीला: फिलिपिन्स के बैडोक में नवंबर, 2015 में एक बकरी ने बच्चे को जन्म दिया, जो दिखने में बिल्कुल इंसान की तरह लग रहा था। इंसान जैसे दिखने वाले बकरे की यह फोटो इन दिनों इंटरनैट पर खूब वायरल हो रही है। बताया जाता है कि Dennis Cariaga नामक शख्स के यहां एक बकरी ने इस तरह के अजीबोगरीब जीव को जन्म दिया। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। इतना ही नहीं इस जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

दिखने में यह बच्चा बिल्कुल इंसान के बच्चे की तरह लग रहा था। खासकर उसकी आंख, नाक और होंठ पूरी तरह से इंसान के बच्चे की तरह लग रहा था। वहीं, डेनिस को लगा था कि यह बच्चा जिंदा रहेगा, लेकिन जन्म के ठीक 30 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, लोगों के लिए मिस्ट्री बनकर ही रह गई कि आखिर बकरी ने बच्चे को कैसे जन्म दिया। बता दें कि यह कोई इकलौता मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। साल 2009 में जिम्बाब्वे एक बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, साल 2012 में नाइजीरिया में भी एक बकरी ने ऐसे ही जीव को जन्म दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News