हॉलीवुड स्टाइल में फ्रांस की जेल से फरार हुआ गैंगस्टर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 01:21 PM (IST)

पेरिसः आज के समय फिल्मों का असर हमारी जिंदगी पर होने लगा है। एेसा ही मामला फ्रांस से सामने आया है जहां एक गैंगस्टर जो जेल में सजा काट रहा था  हॉलीवुड स्टाइल में फरार हो गया। हेलीकॉप्टर की मदद से जेल से फरार होने वाले एक गैंगस्टर को उत्तरी फ्रांस से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर तीन महीने से फरार था। एक सूत्र ने मीडिया में आई खबरों की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्रांस के कुख्यात डकैत रेडोइन फैड को उसके भाई समेत तीन अन्य लोगों के साथ पेरिस के उत्तरी ओसे प्रांत से रात के समय पकड़ा गया। फैड एक जुलाई को जेल से भाग गया था।

हथियारों से लैस उसके दो साथियों ने स्मोक बम और दरवाजे काटने के उपकरण का इस्तेमाल कर उसे जेल से निकाला और बाहर इंतजार कर रहे हेलीकॉप्टर में बैठाकर उसे भगा ले गए थे।कई मामलों में अपराधी फैड पेरिस से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित रियू की जेल में बंद था।  उसके दो साथी खुद को फ्लाइट स्कूल का छात्र बताकर हेलिकॉप्टर में बैठे और उसके बाद बंदूक का डर दिखाकर हेलीकॉप्टर इंस्ट्रक्टर को हेलीकॉप्टर जेल तक ले जाने के लिए मजबूर किया।

डरे सहमे पायलट ने जेल के अहाते में विमान उतारा। यही एक ऐसा स्थान था जहां हेलीकॉप्टर रोधी नेट नहीं लगे थे। इससे फ्रांस में यह गरमागरम बहस शुरू हो गई कि क्या देश के जेल पर्याप्त रूप से सुरक्षित हैं। फैड वर्ष 2010 के चोरी के मामले में 25 साल की जेल की सजा काट रहा था। उस घटना में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। हालांकि उसने दावा किया कि पुलिसकर्मी की मौत दुर्घटनावश हुई थी।        
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News